Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 23, 2026

यूपी बोर्ड प्रयागराज का परिणाम घोषित छात्र-छात्राओं का खिले चेहरे

इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी 

अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। यूपी बोर्ड प्रयागराज से अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम में हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें अपना कृतिमान दिखाते हुए फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। जिसमें अच्छे अंक पाकर स्कूल में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें स्कूल के संचालकों ने उन्हें मिठाईयां खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

बताते चले कि गुरुवार को करीब शाम 4 बजे यूपी बोर्ड प्रयागराज से हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें नगर के समीप स्थित श्रीमनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में अपना कृतिमान दिखाते हुए हाईस्कूल में कुमारी मानसी व अन्तिम ने 86.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, तथा सुहानी ने 86.16 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में वैष्णवी चौधरी ने 81.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, खुशी गिरी ने 81.2 प्रतिशत का पाकर द्वितीय स्थान,  तथा प्राची गिरी ने 80.2 तृतीय स्थान प्राप्त किया, वही कला वर्ग में फातिहा ने 81.6 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हंसिका ने 81.4 प्रतिशत अंक द्वितीय स्थान तथा रीतिका ने 81 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सदरपुर के निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय की इंटरमीडिएट की छात्रा क्रिस्टी तजपुरा ने सर्वाधिक 84.20 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान, शिवांगी तजपुरा ने 81 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान एवं खुशी मौहम्मदपुर शकिश्त ने 79.20 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में राशि सिरोही निवासी समसपुर ने सर्वाधिक 90.50 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रिया निवासी सदरपुर ने 84.16 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान एवं अक्षित निवासी मौडकलां एवं अमन ग्राम मौहम्मदपुर शकिस्त ने 83.83 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया उन्होंने बताया कि स्कूल का परिणाम सब प्रतिशत रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here