Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 9, 2026

मेरठ की बास्केटबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रतापगढ़ में आयोजित 36वीं उ.प्र. राज्य बालक बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मेरठ की टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश से 40 टीमों ने भाग लिया और मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर की टीम को 68-35 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन ने टीम के खिलाड़ियों और कोच हरिंदर सिंह को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मेरठ बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं एमपीएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने भी टीम और कोच को बधाई दी है। मेरठ बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मिर्ज़ा शहबाज़ बेग ने मेरठ की इस उपलब्धि पर टीम की मेहनत को सराहा। बधाई देने वालों में अंतरराष्ट्रीय कोच अमरजीत सिंह, संजय सिरोही, अंकुर पंवार और मोहम्मद असलम शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here