नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श०मं०पा० राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग द्वारा छात्राओं के अकादमिक उन्नयन हेतु एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसका विषय था, 'समाजशास्त्र में शोध विषय का चयन और उसकी प्रासंगिकता'।
आयोजन में मुख्य वक्ता के रुप में प्रो. संजय कुमार, समाजशास्त्र विभाग, एन ए एस कॉलेज, मेरठ उपस्थित रहे । समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रो. लता कुमार ने मुख्य वक्ता का एक पौधे से स्वागत और अभिनंदन किया। विषय पर चर्चा करते हुए मुख्य वक्ता प्रो. संजय कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शोध विषय का चयन सामाजिक प्रासंगिकता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए, ताकि अध्ययन समाज की वास्तविक समस्याओं से जुड़ा हो।
सामाजिक रूप से प्रासंगिक शोध समाज में जागरूकता, सुधार एवं नीतिनिर्माण में सहायक होता है। ऐसे विषय शोध को अधिक उपयोगी, सार्थक एवं जनहितकारी बनाते हैं।
समाजशास्त्रीय अनुसंधान का उद्देश्य केवल ज्ञानवृद्धि नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन में योगदान देना भी है। विषय पर प्रो. संजय कुमार ने गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया और छात्राओं के साथ विषय पर चर्चा की तथा उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने समाजशास्त्र विभाग की सराहना करते हुए ऐसे अकादमिक आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संयोजन और संचालन समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रो. लता कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गीता चौधरी प्रोफ़ेसर- समाजशास्त्र ने किया डा मनीषा भूषण ने सहयोग दिया। व्याख्यान में एम ए समाजशास्त्र विषय की छात्राएँ उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment