Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 30, 2026

भारत विकास परिषद् तिलक शाखा द्वारा पक्षियों हेतु किया गया सकोरों का वितरण

नित्य संदेश ब्यूरो

इंदौर। भारत विकास परिषद् तिलक शाखा द्वारा आनंद नगर गार्डन में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु  बड़ी  संख्या में सकोरे  का वितरण किया गया  तथा आमजन से अपील की गयी की वे अपने घरों, छतों एवं आसपास के स्थानों पर नियमित रूप से पानी भरकर भीषण गर्मी में  पक्षियों की सेवा करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी और आसपास की कॉलोनी के लोग  उपस्थित हुआ।  कार्यक्रम के दौरान तिलक शाखा द्वारा  यातायात सुधार  हेतु " पहले आप " थीम पर चलाये जा रहे अभियान के तहत उपस्थित लोगो के ट्रैफिक में धैर्य रखने और दूसरों को रास्ता देने का संकल्प दिलाया गया और सम्बंधित पोस्टर भी वितरित किये गए।  

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय वित्त सचिव श्री संजय भाटे सहित अध्यक्ष  अनिल कुमार अग्रवाल  उपाध्यक्ष श्री शक्ति सिंह  शक्तावत सचिव श्री सुभाष वर्मा  सेवा प्रमुख श्री सुनील कुलकर्णी पूर्व अध्यक्ष  श्री किरीट शाह , श्री मति नवोदिता  पाटनी सहित शाखा परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here