नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी में गुरुवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का समापन धूमधान से हुआ। ‘रिसेंट ट्रेंड ऑफ आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस फॉर सस्टेनेबल स्ट्रेटेजिक हेल्थ सिस्टम्सःबिल्डिंग रेजिलिएंट नेशन’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को डीआरडीओ ने प्रायोजित किया। कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन कुल 10 पोस्टर और नौ ओरल प्रेजेंटेशन हुए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. हिरेन दोशी एवं विशिष्ट अतिथि एनसीसी अधिकारी कर्नल रवींद्र सिंह भंडारी ने सर्वश्रेष्ठ पोस्टर एवं ओरल प्रस्तुतियों को ट्रॉफी एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विजय कुमार दुबे एवं डॉ. नेहा दोशी मौजूद रहे।
विद्या यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्यागान से हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत फार्मेसी विभाग के डीन एवं कॉन्फ्रेंस संयोजक डॉ.प्रेम शंकर मिश्रा ने हरित पौध, शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया। वैज्ञानिक सत्र में आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर डॉ.संजीव मलिक ने प्रस्तुति दी तो दूसरे सत्र में जेएनयू के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक डॉ. शानदार अहमद ने एजीआई के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किए। वहीं छठे और अंतिम वैज्ञानिक सत्र में मोदी मुंडी फार्मा के जीएम डॉ. राजेश अग्रवाल ने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर सत्र की अध्यक्षता कम्रशः डॉ.राखी मिश्रा, डॉ.नितिन शर्मा, डॉ.अनुराग, डॉ.आलोक शर्मा, डॉ.अनूप कुमार एवं डॉ.आशिष कुमार ने की। इसके बाद पोस्टर एवं ओरल प्रस्तुतिकरण हुआ जिसमें 25 से अधिक शोधार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. हिरेन दोशी ने संबोधन में कहा कि यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए ज्ञान, नवाचार और व्यावहारिक अनुभव का उत्कृष्ट मंच साबित हुआ है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सार्थक आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीसी अधिकारी कर्नल रवींद्र सिंह भंडारी ने कहा कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क किसी भी सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव राहुल कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ।
कॉन्फ्रेंस का संचालन मनीषा चौधरी ने किया। कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने में सूरज देव प्रसाद, राहुल कुमार, श्रीराम सिसौदिया, डॉ.कन्हैया लाल, डॉ.दीपक पंवार, जयवर्धन, डॉ.प्रज्ज्वल प्रधान, डॉ.अजय यादव, राज कुमार, आर्यन कुमार, अनुष्का शर्मा, साक्षी पटेल, जया, रिषिका राठी, डॉ.ऋषभ भारद्वाज, अविनाश कुमार के साथ फार्मेसी विभाग के सभी विद्यार्थियों का योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment