नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। ब्लॉक के गांव चिंदौड़ी खास निवासी किसान ओमपाल सिंह के होनहार बेटे डॉ0 विपिन आर्य का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई0सी0 एस0एस0आर0) नई दिल्ली द्वारा पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। उनके चयन होने से क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
डॉ0 विपिन आर्य की यह खास उपलब्धि है, कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में रक्षा अध्ययन विषय पर उनका ही एकमात्र चयन हुआ है। डॉ0 विपिन आर्य के पोस्ट डॉक्टोरल के शोध का विषय 'नक्सलवाद का कमजोर होना' : भारत की आंतरिक सुरक्षा में भविष्य की चुनौतियां एवं संभावनायें (छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संदर्भ में) "एक विश्लेषणात्मक अध्ययन" है। डॉ0 विपिन आर्य रक्षा अध्ययन विभाग मेरठ कॉलेज मेरठ के एच0ओ0डी0 डॉ0 अनुराग जायसवाल के निर्देशन में यह शोध कार्य करेंगे। डॉ0 विपिन आर्य युवा रालोद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी है।
उनके चयन होने पर रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, युवा रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी, क्षेत्रीय विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, प्रवक्ता सुनील रोहटा, सिवालखास प्रभारी रणवीर दहिया, आशीष चौधरी कलीना, जिला पंचायत सदस्य मीतन जाटव, सम्राट मालिक, बिजेंद्र प्रमुख, समाजसेवी दुष्यंत रोहटा, ने शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments:
Post a Comment