Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 8, 2026

विराट कवि सम्मेलन की तैयारी और रूपरेखा पर चर्चा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अखिल भारतीय प्रबुद्ध साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की एक महत्वपूर्ण मीटिंग संस्था के महासचिव कवि सुरेन्द्रखेड़ा के निज आवास 55 डिफेंस रेजिडेंसी एन एच 58 कंकरखेड़ा मेरठ पर सम्पन्न हुई, जिसमें बोधिसत्व बाबा साहब डॉ बीआर अंबेडकर के 135 वें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को होने जा रहे विराट कवि सम्मेलन की तैयारी और रूपरेखा पर चर्चा की गई।

अध्यक्षता डॉ किरण सिंह ने की मीटिंग में महाकवि डोरीलाल भास्कर, ग़ज़लकार मंगल सिंह मंगल, समाजसेवी विक्रांत गौतम, वरिष्ठ कवि धर्मपाल सिंह मित्रा, वरिष्ठ गजलकार रामगोपाल भारतीय, वरिष्ठ कवि प्रेमचंद, कवि सुरेन्द्र खेड़ा, वरिष्ठ कवियित्री रामकुमारी, कवियित्री रीना खेड़ा, बीना मंगल, शारदा सिंह, सावित्री गौतम आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here