अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में घर एवं जंगल की जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाईयों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में मां तथा दो बेटे घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर डॉक्टरी के लिए हस्तिनापुर भेज दिया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पंवार ने बताया कि क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त निवासी पवनवीर रामवीर के बीच घर एवं जंगल की जमीन को लेकर मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमे परमवीर रामवीर विकास की माता अनीता घायल हो गई। जिसमें तीनों को चौंकी इंचार्ज आशीष कुमार पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे थे जिन्हें अपनी सरकारी गाड़ी में बैठ कर थाने ले आए और तीनों का डॉक्टरी परीक्षण हस्तिनापुर कर दिया है।
उन्होंने बताया कि इनका मामला जमीनी विवाद है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment