Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 16, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय मेरठ में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (संसद और विधानसभा में महिलाओं के 33% आरक्षण) के संदर्भ में विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने कहा के बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (106वां संविधान संशोधन) लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण (1/3 सीटें) सुनिश्चित करता है। सितंबर 2023 में पारित यह कानून 2029 तक लागू होने की उम्मीद है, जो महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को दोगुना करेगा और नीति-निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ कुमकुम एसोसिएट प्रोफेसर जंतु विज्ञान विभाग ने किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति नोडल प्रो लता कुमार एवं डॉ गौरी का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here