Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 25, 2026

प्रेस क्लब की लड़ाई लड़ेगा संयुक्त प्रेस क्लब, संगठन का विस्तार हुआ, नित्य संदेश के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार लियाकत मंसूरी कोषाध्यक्ष नियुक्त

अतुल अध्यक्ष, धर्मेंद्र महामंत्री, लियाकत मंसूरी को चुना गया कोषाध्यक्ष

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सालों से बंद पड़े प्रेस क्लब को खोलने का बीड़ा संयुक्त प्रेस क्लब ने उठाया है। मंगल पांडे नगर स्थित प्रेस क्लब भवन में इस संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र चौहान ने की, जबकि संचालन अतुल माहेश्वरी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया और उनको संगठन से जोड़ा गया।


शनिवार को आयोजित हुई संयुक्त प्रेस क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से अतुल माहेश्वरी को अध्यक्ष, जबकि धर्मेंद्र तोमर को महामंत्री एवं लियाकत मंसूरी को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इनके अलावा राजेंद्र चौहान और सुशील गांधी को संरक्षक बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अशोक टाइगर, श्रीपाल तेवतिया, रमेश सोनी और उपाध्यक्ष मदनपाल गौतम, राम भूल को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री शालू शर्मा, जाहिदा खान, पीके वर्मा, लोकेश चौहान को बनाया गया। मंत्री का दायित्व सुनील शर्मा, सचिन भारती, आसिफ बॉबी, कमल प्रजापति, प्रभास रस्तोगी, सह मंत्री वंशिका शर्मा, फिरदौस, अन्नु ठाकुर को सौंपा गया।कानूनी सलाहकार विजय बहादुर सिंह रहेंगे, मीडिया प्रभारी अमित बंसल और कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी माही कश्यप को दी गई। नौशाद सैफी, रवि गुप्ता, मुकुल, मदन गोपाल कार्यकारिणी सदस्य रहेंगे।

लियाकत मंसूरी का कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर सम्मान

बता दें कि प्रेस क्लब कई सालों से बंद पड़ा है, जिसे खोलने के लिए बैठक में विचार विमर्श किया गया। यहां पत्रकारों की समस्याओं को लेकर भी लड़ाई लड़ने की चर्चा हुई, इस संबंध आलाधिकारियों से मिलने की बात हुई। तय हुआ कि आगामी मंगलवार को सभी पत्रकार कमिश्नरी पार्क में एकत्र होंगे, वहां एक साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे और पत्रकारों की समस्या को लेकर डीएमए को ज्ञापन भी सौपेंगे। बैठक में दो दर्जन पत्रकार मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here