Breaking

Your Ads Here

Monday, April 13, 2026

मुख्यमंत्री आगमन पर किसान नेता को हाउस अरेस्ट कर ज्ञापन लिया


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अ प्रदेश सचिव मोनू पंवार घौरिया की जनसमस्याओं को उठाने पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। 

प्रदेश सचिव मोनू पंवार घौरिया को रात से ही घर में पुलिस ने किया नजरबंद। बाद में संबंधित मांगों के संबंध में आला अधिकारियों से मिलवाने के आश्वासन पर सहमति बनने पर ज्ञापन थाना प्रभारी बहसूमा रविंद्र पंवार को सौंप दिया।भारतीय किसान यूनियन अ प्रदेश सचिव मोनू पंवार घौरिया किसानों व्यापारियों की जनहित की समस्या लेकर पीड़ित बेसहारा परिवारो के साथ पहुंचकर समस्याएं बताने के लिए कुछ दिन पहले आह्वान किया था। इनमें कई समस्याएं शामिल थी। 

एक दिन पहले ही थाना प्रभारी रविंद्र पंवार मय फोर्स के साथ प्रदेश सचिव के आवास पर पहुंचे और मोनू पंवार घौरिया को अपनी सुरक्षा में ले लिया। 

मांगे 
1.जानसठ तहसील क्षेत्र में मुजैडा और जलालपुर, छिलोर, मोमिन बहलोलपुर में किसानों की जमीन पर दबंगो द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।
2- सरधना तहसील क्षेत्र में किसानों को जनसमस्या समाधान करने के बजाय दो वर्षों से परेशान किया जा रहा है।
3- मेरठ सेंट्रल मार्केट मे बर्बाद हुए व्यापारियों को आजीविका व व्यापार चलाने के लिए तत्काल विस्थापित किया जाए। व्यापारी भुखमरी की कगार पर है।जिम्मेदारी सरकार की है। वरना हम बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
4- प्राइवेट विद्यालय में शिक्षा के नाम पर किताब, ट्रांसपोर्ट, ड्रैस की लूट की औचक जांच कर कार्रवाई हो 
5- एमएसपी लागू कर पूर्ण कर्ज माफी की घोषणा हो 
6- यूपी पुलिस मे मंडल बॉर्डर स्किम हटा कर जनहित में आदेश करें रामपुर घौरिया माढी से रहावती इंटर कॉलेज तक जर्जर सड़क नवनिर्माण कार्य कराया जाए।
7- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पर स्टॉप उपलब्ध कर अल्ट्रासाउंड सिटी स्कैन की व्यवस्था जनहित में कराई जाए 8- स्मार्ट मीटर की व्यवस्था ने किसानों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।स्मार्ट मीटर के कारण बिजली बिलों में अनियमितता, अत्यधिक बिलिंग एवं पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे किसान वर्ग अत्यंत चिंतित है।

इसके अतिरिक्त किसानों से जुड़े अन्य मुद्दे—जैसे बिजली दरों में राहत, फसलों का उचित मूल्य एवं भुगतान में पारदर्शिता—भी तत्काल समाधान की अपेक्षा रखते हैं समेत अन्य जनहित की मांग को ज्ञापन के माध्यम से थाना प्रभारी रविंद्र पंवार के द्वारा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम सोंपा सोशल मीडिया वाट्सएप के माध्यम से मुजफ्फरनगर मेरठ के सक्षम जिला अधिकारी व सी एमओ व उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here