अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। डी मोनफोर अकादमी विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि अक्षांत पवार पुत्र प्रताप सिंह ने भारतीय थल सेना में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया 183वीं रैंक हासिल की है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उनका चयन लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है।
अक्षांत पवार ने वर्ष 2024-25 में डी मोनफोर अकादमी से 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। छात्र जीवन से ही वे अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित रहे हैं। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम आज इस गौरवपूर्ण सफलता के रूप में सामने आया है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि अक्षांत पवार की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने अपनी लगन, परिश्रम और अनुशासन से यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय के निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि अक्षांत पवार की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि विद्यार्थी लक्ष्य के प्रति समर्पित हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उनकी उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है और यह अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।विद्यालय की निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि अक्षांत ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि वे भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर देश का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हर सपना साकार किया जा सकता है।विद्यालय परिवार ने अक्षांत पवार तथा उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
No comments:
Post a Comment