Breaking

Your Ads Here

Monday, April 13, 2026

एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल ने छात्राओं को किया जागरूक


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। नवजीवन इंटर कॉलेज में एंटी रोमियो टीम ने जागरूकता अभियान आयोजित कर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर और आपातकालीन नंबर की जानकारी दी गई। 

सोमवार को बहसूमा थाना क्षेत्र के नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा में एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल, उपनिरीक्षक तोरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार ने कॉलेज की छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया इस दौरान एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल ने पंपलेट वितरित कर आत्मरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन नंबर 112 तथा अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु उन्हें जागरूक करना होता है।

वहीं उन्होंने बताया कि समाज में महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसमें स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। एंटी रोमियो टीम द्वारा कॉलेज परिसर में मौजूद छात्राओं को यह भी बताया गया है कि किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और डरें नहीं। 

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और छेड़छाड़ की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु जागरूक करना था।इस अवसर पर एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक राखी विमल, उपनिरीक्षक तोरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार, कॉलेज प्रधानाचार्य योगेश कुमार व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here