Breaking

Your Ads Here

Monday, April 27, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में कल सजेगा लोकरंग का महाकुंभ, साहित्य और संस्कृति का होगा भव्य संगम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ।स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के भाषा विभागकला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय,  एवं उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थानसंस्कृति विभागलखनऊ (उ.प्र.) के संयुक्त तत्त्वावधान में 28 अप्रैल को एक दिवसीय लोकोत्सव: साहित्यिक संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया जाएगा। 


कार्यक्रम संयोजक एवं विभागाध्यक्षभाषा विभाग डॉ. सीमा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोक कलालोक साहित्यलोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ विद्यार्थियोंशोधार्थियों एवं युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना का विकास करना है। यह आयोजन भारतीय लोक परंपराओं की समृद्ध विरासत को समझनेसंरक्षित करने तथा समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थानसंस्कृति विभागलखनऊ (उ.प्र.) की ओर से प्रतिनिधि के रूप में श्री वैभव जी ने बताया कि लोक संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है। लोक परंपराएँ केवल मनोरंजन का माध्यम नहींबल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचानसामाजिक मूल्यों और ऐतिहासिक चेतना की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने तथा भारतीय संस्कृति के मूल स्वरूप को समझने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान निरंतर लोक कलालोक साहित्य और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत है तथा इस प्रकार के आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में साहित्यिक संगोष्ठी एवं वैचारिक परिचर्चा आयोजित की जाएगीजिसमें प्रो. कुसुमलता मलिक द्वारा उत्तर प्रदेश की संस्कृति : विश्व संस्कृति का आधार” विषय पर विशिष्ट व्याख्यानसुनंदा वर्मा द्वारा “Folk Culture: The Story of ‘Us’” विषय पर वक्तव्य तथा डॉ. विमलेश कान्ति वर्मा द्वारा लोक की अवधारणा और अभिव्यक्ति के विविध आयाम” विषय पर मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित होंगीजिनका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से होगा। 


इसके उपरांत गौरव साहा एवं उनके समूह द्वारा लोक में राम” विषय पर नृत्य प्रस्तुतिश्री सुखबीर सिंह एवं उनके समूह द्वारा अलगोझा वादन (लुप्तप्राय लोक वाद्य)रंजना नेब एवं उनके समूह द्वारा लोक में कृष्ण” नृत्य प्रस्तुतिनीता गुप्ता एवं उनके समूह द्वारा लोक संगीत गायन (संस्कार गीत) तथा शीशपाल एवं उनके समूह द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य एवं घूमर प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर माननीय श्रीमती कांता कर्दम जी द्वारा विशेष उद्बोधन दिया जाएगाजो प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के लिए प्रेरणादायी होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here