Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 5, 2026

बिश्नोई सभा ने स्थापना दिवस मनाया


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मंगल पांडे नगर स्थित बिश्नोई सभा के 13 वें स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने और बचाने का संकल्प किया गया। सभा के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार विश्नोई ने बताया कि इस अवसर पर जम्भेश्वर आध्यात्मिक भवन में सामूहिक हवन,प्रार्थना व आरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों से समाज व संगठन की उत्तरोत्तर उन्नति हेतु सुझाव मांगे गए तथा उन पर विचार विमर्श हुआ। सभा की संरक्षिका डा. अर्चना विश्नोई, पूर्व अध्यक्ष हरिओम बिश्नोई, कोषाध्यक्ष संदीप विश्नोई,अमित विश्नोई व हरि विश्नोई आदि ने अपने विचार रखे।भावना बिश्नोई ने अपने पूज्य पिता स्व.सूरज प्रकाश बिश्नोई की पुण्य स्मृति में सभा को विद्युत झूमर मंदिर की सज्जा हेतु प्रदान किया।पूर्व अध्यक्ष हरिओम बिश्नोई ने सभा की उत्कृष्ट कार्य शैली पर लोदीपुर मेले में मिली शील्ड सौंपी।अन्त में सभा की अध्यक्षा आभा विश्नोई ने अपने सम्बोधन में सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कुंवर पाल विश्नोई,दीपक गोयल अनिल बिश्नोई,भावना व कविता विश्नोई आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here