Breaking

Your Ads Here

Friday, April 10, 2026

पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें: श्रीकांत अस्थाना

 


मुनेंद्र त्यागी

नित्य संदेश, बागपत। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक बागपत में हुई, जिसमें पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष श्रीकांत अस्थाना ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट व निर्भीक होकर कार्य करना चाहिए। पत्रकारों को अपनी छवि का ध्यान रखना चाहिए। 


राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने कहा कि आगामी 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हापुड़ में एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उसमे सभी पत्रकार पहुंच कर सहभागिता करें । वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी ने कहा कि संगठन का लगातार विस्तार हो रहा हे शीघ्र ही सभी जिलों के साथ अन्य प्रदेशों में भी कमैटिया गठित होने जा रही हे । इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री अशोक सोम , राष्ट्रीय एडवाइजर मनोज कश्यप, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश चौहान, पश्चिम अध्यक्ष यशपाल सिंह बागपत जिला अध्यक्ष सुनील चौहान, महामंत्री अनिल शर्मा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here