Breaking

Your Ads Here

Monday, April 27, 2026

बच्चों को टीके लगाए और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के एस वी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डीपीटी एवं टीडी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. बबीता, सीमा एवं परमिता ने बच्चों को टीके लगाए और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।


इन टीकों से बच्चों को डिप्थीरिया, काली खांसी व टेटनस जैसी गंभीर व जानलेवा बीमारियों से मजबूत सुरक्षा मिलती है। साथ ही, यह टीकाकरण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और निडर जीवन जीने में सहायक बनाता है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य टीम व सभी शिक्षकगण की सक्रिय उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य रणकुमार एवं प्रबंधक चंद्रपाल सिंह ने इसे बच्चों के उज्ज्वल, सुरक्षित व स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताया। एरिस, मधु, मोनिका, निक्की, तरुण कुमार, मनीष कुमार, सोनू, राजीव कुमार, प्रिंस नागर पूजा आदि ने बच्चों को काफी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here