Breaking

Your Ads Here

Monday, April 27, 2026

अक्षय कुमार बने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के ब्रांड एंबेसडर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड, जो भारत की शोध-आधारित कृषि समाधान कंपनियों में से एक है, ने अक्षय कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस साझेदारी के अवसर पर, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शनने अक्षय कुमार के साथ अपना पहला राष्ट्रीय ब्रांड कैपेंन देश का किसान, देश का असली हीरो भी लॉन्च किया, जो भारत के किसानों के योगदान और उनके रोज़मर्रा के साहस को समर्पित है। यह साझेदारी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन की भारतीय कृषि के प्रति तीन दशकों की मजबूत प्रतिबद्धता को अक्षय कुमार के प्रभाव के साथ जोड़ती है। इस सहयोग के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य भारत के किसानों के साथ अपने संबंधों को और सुदृढ़ करना, उन्हें उन्नत समाधानों को अपनाने के लिए प्रेरित करना और खेती की लाभप्रदता बढ़ाने में सहायता प्रदान करना है।

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड के एक्ज़िक्यूटिव चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, अंकुर अग्रवाल ने कहा अक्षय कुमार दृढ़ता, अनुशासन और एक गहन उद्देश्य की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे मूल्य जो क्रिस्टल के सिद्धांतों से पूरी तरह मेल खाते हैं। यह साझेदारी हमारे लिए एक राष्ट्रीय आइकन को देश के अन्नदाता, हमारे किसानों, से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। हमारे लिए किसान सिर्फ़ एक हितधारक नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व का आधार हैं।

सुपरस्टार और क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार ने कहा क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के साथ यह जुड़ाव अपने सही अर्थों में एक स्वाभाविक साझेदारी है। भारत के किसानों के साथ सिर्फ़ शब्दों में नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले ब्रांड से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। साथ मिलकर हम भारतीय किसान का सम्मान करेंगे और आत्मविश्वासी, आधुनिक कृषि के एक नए युग को प्रेरित करने का प्रयास करेंगे।

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के क्रिस्टल ब्रांड्स बिज़नेस के चीफ़ बिज़नेस ऑफिसर, सोहित सत्यावली ने कहा अक्षय कुमार ने हमेशा सिल्वर स्क्रीन पर अपनी विश्वसनीयता और प्रामाणिक छवि से एक अलग पहचान बनाई है, और यह साझेदारी क्रिस्टल ब्रांड में भी वही भरोसा जोड़ती है। यह सहयोग उन्नत फसल समाधानों को किसानों तक पहुँचाने के हमारे प्रयासों को और सशक्त करेगा तथा उन्हें अधिक लाभदायक खेती की ओर अग्रसर होने में सहायता देगा।

देश का किसान देश का असली हीरो कैंपेन को टेलीविज़न, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स और ज़मीनी स्तर पर किसानों से जुड़ने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लागू किया जाएगा। यह कैंपेन किसानों को देश के अहम हिस्से के रूप में सम्मानित करेगा। साथ ही, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन की भूमिका को एक ऐसे सहयोगी के रूप में उजागर करेगा, जो उन्हें फसल सुरक्षा समाधान, बीज और अपने क्रिस्टल विशेषज्ञ नेटवर्क के माध्यम से तैनात आउटसोर्स्ड फ़ॉर्म एडवाइजरी टीमों के ज़रिए सहयोग प्रदान करता है।  

भारतीय फ़िल्म उद्योग में एक प्रतिष्ठित नाम, अक्षय कुमार अपनी ईमानदारी, अनुशासन और भरोसेमंद स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे सामाजिक मुद्दों के समर्थक हैं और देश की नब्ज़ को समझकर कहानियाँ सुनाते हैं। वे किसानों की आवाज़ बनेंगे औरउनकी चुनौतियों, हिम्मत और देश के विकास में उनके योगदान को सामने लाएँगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here