इकराम चौधरी
नित्य संदेश, मेरठ। अयोध्या में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट लेवल शूटिंग प्रतियोगिता में मेरठ जनपद के दो होनहार खिलाड़ियों आदित्य यादव और नरेश कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई कर लिया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ग्राम मोहम्मदपुर धूमि, ब्लॉक जानी खुर्द, जिला मेरठ के निवासी आदित्य यादव और नरेश कुमार यादव ने प्रतियोगिता में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी सटीकता और मेहनत के दम पर उन्हें नेशनल शूटिंग गेम के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, परिजनों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सफलता न केवल खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आदित्य यादव और नरेश कुमार यादव आगामी नेशनल प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। वहीं, युवाओं को भी इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेलों में आगे बढ़ने का संदेश मिला है।

No comments:
Post a Comment