Breaking

Your Ads Here

Monday, April 27, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में सजा “एलुमनी टॉक शो”, पूर्व छात्रों ने सफलता के मंत्रों से विद्यार्थियों को किया प्रेरित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा एलुमनी टॉक शो” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गयाजिसमें पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच अनुभवोंउपलब्धियों तथा करियर मार्गदर्शन का सार्थक संवाद देखने को मिला। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अनोज राज तथा एलुमनी ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रो. नूपुर कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अनोज राज ने सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि एलुमनी किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैंजिनकी उपलब्धियां विश्वविद्यालय की पहचान को और मजबूत बनाती हैं। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो.  (डॉ.)  पिंटू मिश्रा ने अपने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों को मेहनतअनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों की सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका एवं एलुमनी प्रभारी डॉ. रुबी द्वारा किया गयाजो विश्वविद्यालय एलुमनी ट्रस्ट की उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद स्थापित कर अनुभवों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी एलुमनी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से प्राप्त शिक्षासंस्कार और मार्गदर्शन ने उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी एलुमनी वर्तमान में अपने-अपने क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं और उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रति गहरा सम्मान एवं आत्मीय जुड़ाव व्यक्त किया। एलुमनी द्वारा दिए गए सकारात्मक फीडबैक और प्रेरणादायी विचारों ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। 


उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखनेआत्मविश्वास बनाए रखने तथा लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अनोज राज ने सभी अतिथियोंएलुमनी सदस्यों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकासकरियर मार्गदर्शन और संस्थान से भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सफल एवं सराहनीय पहल साबित हुआ।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here