नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियो का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियो का अंतिम प्रकाशन दिनांक 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील) में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा, प्रत्येक पदाभिहीत स्थलो (मतदान केन्द्र) एवं मतदेय स्थलो पर संबंधित पदाभिहीत अधिकारियो एवं बूथ लेवल अधिकारियो द्वारा किया जायेगा। उक्त मतदेय स्थलो पर अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची जनसामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी तथा जनपद में अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदेय स्थल एवं विधानसभावार मतदाताओ का विवरण निम्नवत् है-
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 43-सिवालखास में मतदेय स्थलो की संख्या 390, पुरूष 164445, महिला 132023, अन्य 17 कुल मतदाता 296485, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 44-सरधना में मतदेय स्थलो की संख्या 420, पुरूष 169421, महिला 138370, अन्य 26 कुल मतदाता 307817, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 45-हस्तिनापुर (अ0जा0) में मतदेय स्थलो की संख्या 397, पुरूष 167166, महिला 136167, अन्य 18, कुल मतदाता 303351, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 46-किठौर में मतदेय स्थलो की संख्या 413, पुरूष 177334, महिला 145419, अन्य 16 कुल मतदाता 322769, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 47-मेरठ कैंट में मतदेय स्थलो की संख्या 474, पुरूष 168286, महिला 147921, अन्य 32 कुल मतदाता 316239, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 48-मेरठ में मतदेय स्थलो की संख्या 342, पुरूष 138596, महिला 116627, अन्य 15 कुल मतदाता 255238, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 49-मेरठ दक्षिण में मतदेय स्थलो की संख्या 545, पुरूष 211623, महिला 180095, अन्य 20 कुल मतदाता 391738,
इस प्रकार मतदेय स्थलो की कुल संख्या 2981, कुल पुरूष 1196871, कुल महिला 996622, कुल अन्य 144, कुल मतदाता 2193637 है। उन्होने जनसामान्य को सूचित करते हुये बताया कि वे अंतिम प्रकाशन दिवस दिनांक 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची का अवलोकन उक्त मतदेय स्थलो पर कर सकते है। उक्त के अतिरिक्त दिनांक 10 अप्रैल 2026 को विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट http://meerut.nic.in पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते है।

No comments:
Post a Comment