Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 29, 2026

पुरानी यादें, नए संकल्प: सुभारती विश्वविद्यालय के होम साइंस विभाग में ‘पूर्व छात्र मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के शहीद बाबा दीप सिंह संकाय स्थित होम साइंस विभाग में 'पूर्व छात्र मिलन समारोहका अत्यंत सफल और भावपूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल पुरानी यादों को ताजा करने का जरिया बनाबल्कि वर्तमान छात्रों के भविष्य की राह रोशन करने वाला एक प्रेरणादायक मंच भी साबित हुआ। 

इस विशेष समारोह का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों को उनके शिक्षण संस्थान से पुनः जोड़ना और एक ऐसा साझा मंच तैयार करना थाजहां वे अपने पेशेवर सफर के अनुभवों को वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा कर सकें। कार्यक्रम में विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह के दौरान आयोजित इंटरैक्टिव सेशन्स और एलुमनाई टॉक्स में पूर्व छात्रों ने अपनी सफलता की कहानियाँ और करियर की चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। इससे वर्तमान विद्यार्थियों को न केवल करियर गाइडेंस मिलीबल्कि उनका उत्साहवर्धन भी हुआ। यह भव्य आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ज्योति गौर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में  डॉ. निशमा सिंहडॉ. शालू नेहराडॉ. मानसी चौधरीडॉ. मानशी त्यागी  का विशेष योगदान रहा 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने अपनी शुभकामनाएं संदेश में कहा की "किसी भी विश्वविद्यालय की असली पहचान और उसकी प्रगति का प्रतिबिंब उसके सफल पूर्व छात्र होते हैं। मुझे यह देखकर अत्यंत गर्व है कि होम साइंस विभाग के पूर्व छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। इस 'पूर्व छात्र मिलन समारोहका आयोजन संस्थान और छात्रों के बीच के उस अटूट बंधन को दर्शाता हैजो समय के साथ और भी मजबूत होता जा रहा है। सभी पूर्व छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।"

समारोह के अंत में पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआजिसने सभी प्रतिभागियों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी। यह दिन केवल एक समारोह नहींबल्कि ज्ञानअनुभव और अपनों के साथ का एक यादगार उत्सव बन गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here