Breaking

Your Ads Here

Monday, April 6, 2026

पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन के साथ जुड़कर कार्य करना होगा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

हापुड़। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक हापुड़ जिला अध्यक्ष के कार्यालय पर हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत अस्थाना ने कहा कि आज पत्रकारों के सामने अनेक समस्याएं आ रही है, इसके लिए पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन के साथ जुड़कर कार्य करना होगा।


राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज को दर्पण दिखाने का कार्य करता है, वहीं पत्रकारों के द्वारा लेखनी को राजनैतिक लोग व अधिकारी सहन नहीं कर पाते हैं, यदि हम एक है तो सेफ है। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी ने कहा कि पत्रकार निर्भीक होकर इमानदारी से काम करें, यदि कोई परेशानी किसी पत्रकार को होती है तो संगठन हमेशा साथ रहेगा।


हापुड़ जिला अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि विश्व पत्रकार दिवस पर 30 मई को हापुड़ में विशाल सम्मेलन किया जाएगा, उसकी तैयारी की जा रही है। हापुड़ की जिला कार्यकारिणी की भी शीघ्र घोषणा की जाएगी। इस मौके पर अनुराज सिंह, निशांक शर्मा, सलमान खान, सचिन सागर, बलविंदर सिंह, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here