नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने आज मेरठ के लोकप्रिया हॉस्पिटल, में अपनी मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट एवं यूनिट हेड डॉ. अभिनव नरवरिया, की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. अभिनव नरवरिया हर गुरुवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लोकप्रिया हॉस्पिटल, मेरठ में प्राथमिक कंसल्टेशन और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट एवं यूनिट हेड डॉ. अभिनव नरवरिया, ने कहा, "कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहतर परिणामों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि समय पर डायग्नोसिस सफल उपचार का एक अहम आधार होता है। शुरुआती पहचान और समय पर इलाज से सर्वाइवल रेट में काफी सुधार होता है और मरीजों की क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर होती है। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के माध्यम से हमारा उद्देश्य मरीजों को एडवांस्ड ट्रीटमेंट ऑप्शंस, काउंसलिंग और करुणामय देखभाल उपलब्ध कराना है, ताकि उनके पूरे कैंसर जर्नी के दौरान उनकी भलाई सुनिश्चित की जा सके।"
डॉ. अभिनव, ने आगे कहा, "मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, में हम हर मरीज की यूनिक डायग्नोसिस और बीमारी के स्टेज के अनुसार एडवांस्ड कैंसर ट्रीटमेंट की व्यापक सुविधाएं प्रदान करते हैं। हमारी सेवाओं में प्रिसीजन-बेस्ड कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी और लेटेस्ट मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं, जो पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान बनाने में मदद करते हैं। मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड डिस्कशन के जरिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हर मरीज को एक्सपर्ट्स की सामूहिक राय के साथ होलिस्टिक, करुणामय और एविडेंस-बेस्ड कैंसर केयर मिले।"
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग का उद्देश्य केवल बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि इस बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी है, ताकि लोग बेहतर और स्वस्थ जीवन जी सकें। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पेशेंट-सेंट्रिक अप्रोच के साथ अस्पताल का फोकस केवल सर्वाइवल बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि मरीजों की क्वालिटी ऑफ लाइफ को बेहतर बनाने पर भी है।
No comments:
Post a Comment