Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 22, 2026

एन.ए.एस.इन्टर कालिज में मना पृथ्वी दिवस


हमें नवीन उर्जा की और जाना होगा तभी पृथ्वी दिवस की सार्थकता हैं - पुष्पेन्द्र कुमार

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज एन.ए.एस.इन्टर कालिज में प्रधानाचार्या श्रीमती आभा शर्मा की अध्यक्षता में प0गंगादान शर्मा सभागार में पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता पुष्पेन्द्र कुमार और दीपक शर्मा रहे कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार त्यागी ने किया।

पुष्पेन्द्र कुमार ने बच्चो को पृथ्वी दिवस मनाये जाने के महत्व को बताया तो दीपक शर्मा ने बताया कि हम इस दिवस पर याद रख सकते हैं कि टिकाउ जीवन शैली ,प्लास्टिक का कम से कम उपयोग ,पानी का संरक्षण के साथ ही वृक्षारोपण हर रोज और लगातार करने की जरूरत हैं तभी हम अपनी धरती मॉं का स्वास्थ्य ठीक रख सकगें । अश्वनी त्यागी ने प्रश्न्नोत्तरी करायी जिसमें तनिष्क,हर्षित,अंकित,कुनाल,कृष्णा वर्मा,असद और आकांशु को विजेता घोषित किया 
प्रधानाचार्या आभा शर्मा ने विजेताओ को सम्मानित कियां। इस अवसर पर आकांक्षा,चरण सिंह,डा0 सोहन पाल ,विशान्त तेवतिया और धर्मेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here