रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सीबीएसई बोर्ड दिल्ली का हाई स्कूल का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें के वी पब्लिक स्कूल की छात्रा नोमिनी गौतम पुत्री रमेश चंद ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मवाना तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जहां माता-पिता स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्कूल की संस्थापिका कमलेश कुमारी प्रधानाचार्य डॉ विनय गुप्ता डायरेक्टर असीम गुप्ता ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है वहीं क्षेत्र के लोगों में चेयरमैन हिटलर त्यागी बिशनपाल सिंह कपिल कुमार और जिला पंचायत से संजय जाटव शकील प्रधान सचिन यादव राकेश बाबू रवि गौतम पत्रकार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment