Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 15, 2026

कवि युगल के बेटे ग्रन्थ के आए 95% अंक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सी.बी.एस.ई. का दसवीं का रिजल्ट जैसे ही आया पूरे शहर में बधाईयों के ताते लग गए। मेरठ के कवि युगल सौरभ जैन सुमन एवं डॉ अनामिका जैन अम्बर के छोटे बेटे ने भी इस वर्ष के. एल. इंटरनेशनल स्कूल से 10 वीं की परीक्षा दी थी। उनके 95% अंक आए तो घर में खुशी का माहौल छा गया। मिठाइयां लेकर दादी बाबा पहुंचे।

सौरभ जैन सुमन ने बताया कि के.एल. इंटरनेशनल स्कूल अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बहुत काम करता है। निश्चित ही मेहनत उनके बेटे की है किंतु श्रेय स्कूल को भी जाता है। 

प्रिंसिपल सुधांशु शेखर एवं चेयरमैन तेजिंदर खुराना का आभार व्यक्त करते हुए सौरभ सुमन ने अपने सोशल मीडिया से पोस्ट भी की है। 

डॉ अनामिका जैन अम्बर ने कहा कि पूरा परिवार ग्रन्थ के नंबरों से बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि हमने कभी पढ़ाई को लेकर बच्चों पर दबाव नहीं बनाया।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here