नित्य संदेश ब्यूरो
भोपाल (मप्र)। सुप्रसिद्ध बुंदेली साहित्यकार डॉ. शंकर लाल शुक्ल स्मृति अखिल भारतीय बुंदेली समारोह 2026 संस्कृति विहार गार्डन भांडेर (दतिया) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण भारत से 10 विभूतियों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया।इसमें भोपाल वासी डाॅ. मीनू पांडेय 'नयन' को 'बुंदेली रत्न सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में आप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। यह सम्मान प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला, मध्यप्रदेश लेखक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गट्टानी, संस्था अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह रईखेड़ा एवं सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी द्वारा दिया गया।
बाल साहित्य शोध सृजन पीठ (साहित्य अकादमी, मप्र शासन) में निदेशक और आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रही डॉ. पांडेय ने इस अवसर पर टकसाली बुंदेली बोली में कहा कि डाॅ. शुक्ल ने 1960 में अपने पीएचडी में वो विषय लिए, जिसे आज 'पंच परिवर्तन' के नाम से जाना जाता है। यह उनकी दूरदर्शी सोच का प्रदर्शक है कि हमें अपनी संस्कृति बचानी है तो पंच परिवर्तन के माध्यम से सघन प्रयास की आवश्यकता है।

No comments:
Post a Comment