नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा बताया गया कि NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) स्थापित होने के उपरान्त 01 जुलाई 2022 से प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थित जनपदीय अंगुली चिन्ह इकाई द्वारा अंगुली चिन्ह फीडिंग का कार्य सुचारु रुप से संचालित है।
प्रणाली के अंतर्गत अपराधियो के फिंगरप्रिन्ट डेटा का डिजिटल संकलन एवं विश्लेशण कर उनकी त्वरित पहचान सुनिश्चित* की जाती है, जिससे अपराधो के अनावरण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी मे तेजी आती है । परिक्षेत्र के जनपद बुलन्दशहर व मेरठ द्वारा आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करते हुए *वर्ष-2025 मे NAFIS प्रणाली की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग मे क्रमशः प्रथम व सातवां स्थान* प्राप्त किया गया है। इस अवधि मे जनपद *बुलन्दशहर मे 9032 व मेरठ मे 6217* अपराधियो का अंगुली चिन्ह फीडिंग किया गया है।
रेंज के सभी जनपदों की NAFIS प्रणाली के अंतर्गत फीडिंग की समीक्षा कर जनपद प्रभारियो को उचित दिशा निर्देश निर्गत किये जा रहे हैं। जनपद बुलन्दशहर द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम व मेरठ द्वारा सातवीं रैंक हासिल की गयी है, जो कि बधाई के पात्र है। डीआईजी द्वारा इस उपलब्धि के लिए सभी पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियो की सराहना करते हुए भविष्य मे भी इसी तरह संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिये गये हैं ।

No comments:
Post a Comment