नित्य संदेश ब्यूरो
परीक्षितगढ़। 'गांव/बस्ती चलो अभियान' के अंतर्गत हस्तिनापुर विधानसभा के ग्राम बढला मे भव्य स्वागत और बहुत बड़ी सभा का आयोजन किया गया एवं गेसुपुर, झब्बापुरी अगवानपुर आदि गावों में गांव के सम्मानित निवासियों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के बीच रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस प्रवास के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकलयाणकारी योजनाओं के बारे में पत्रक वितरित कर जनता को अवगत कराया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओ को सुन कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए। साथ मे जिला उपाध्यक्ष सोनू त्यागी,मण्डल अध्यक्ष सोनवीर खटकी ,बूथ अध्यक्ष लीलू जाटव ,बूथ अध्यक्ष ललित त्यागी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुन्दर चौधरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव चेरमैन शरद पावर महामंत्री संजीव शर्मा , पूर्व महामंत्री अंकित त्यागी दिनेश कुमार मुखिया नरेंद्र प्रधान प्रमोद प्रधान रामनगर, विकास उपाध्याय आदि मोजूद रहे।

No comments:
Post a Comment