Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 1, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की 1 विकेट से रोमांचक जीत



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 1 विकेट से जीत प्राप्त की।

आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 41, तोहिदूर ने 42, विपुल ने 39 और कृष्णा ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने 5 विकेट, केशव ने 3 विकेट, आरोहन और अविरल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अक्षय ने 52, पार्थ ने 41, रोनित ने 35, अजय ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल ने 8 विकेट व वैभव ने एक विकेट लिया। 

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को सब जूनियर वर्ग का मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here