अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। बुधवार को हनुमान जयंती के अवसर पर नगर में हनुमान जी की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकल गई।शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बैंडबाजो की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा का शुभारंभ आदर्श नगर पंचायत बहसूमा के चैयरमेन सचिन सुकड़ी व समाजसेवी सुमित चाहल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शोभा यात्रा मंगल बाजार में स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला मेन बाजार, मोहल्ला सड़कवाला, मोहल्ला चैनपुरा, मोहल्ला कैलाशपुरी, मोहल्ला जुमेरात, मोहल्ला काकडोवाला, मोहल्ला होली चौक, से होती हुई पुनः हनुमान मंदिर में जाकर संपन्न हुई। चैयरमेन सचिन सुकड़ी ने हनुमान जी के चरणों में 11 हजार रुपये की थैली भेट की। नगरवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में बैंडबाजो की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। हनुमान जी के चरणों में बैठने के लिए नीरज एडवोकेट राजू शर्मा शिखर चंद शर्मा आदि मुख्य यजमान रहे। शोभायात्रा को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।शोभायात्रा में मुख्य रूप से चैयरमेन सचिन सुकड़ी, समाजसेवी सुमित चाहल, दिले सिंह प्रजापति, विमल चाहल, सभासद अरुण जाटव, सभासद वीरेंद्र नागर, राजू सैनी, प्रधान बिन्दर चहल, नीरज शर्मा एडवोकेट, शेखरचंद शर्मा, पूर्व सभासद मोहित सिंधु, साकिर फरीदी, राजू शर्मा, दीपक गर्ग, सचिन शर्मा, मास्टर विकास, सभासदपति सचिन कश्यप, रविशंकर कौशिक, मास्टर दीपक आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment