Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 28, 2026

पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस सलमान से की बातचीत, ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा की

 

नित्य संदेश एजेंसी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान से बात की है। दोनों नेताओं के बीच में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट के संकट को लेकर बात हुई। पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने एक बार फिर से पश्चिम एशिया में ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की। इसके अलावा तनाव कम करने और कूटनीति के जरिए मुद्दे सुलझाने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब क्राउन प्रिंस के साथ हुई इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया साइट के जरिए दी। उन्होंने न्हों लिखा, "मैंने मैं क्षेत्रीय ऊर्जा संरचना पर हमलों पर भारत की निंदा को एक बार फिर से दोहराया है। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि समुद्री परिवहन की स्वतंत्रता को सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा समुद्री रास्तों को खुला और सुरक्षित रखा जाए।" इसके अलावा पीएम मोदी ने सऊदी अरब में मौजूद भारतीय लोगों का ध्यान रखने के लिए क्राउन प्रिंस का धन्यवाद भी किया। उन्होंने न्हों लिखा, "सऊदी अरब में मौजूद भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए और उनके निरंतर समर्थन के लिए मैंने मैं उनका धन्यवाद किया।"

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here