Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 28, 2026

दिव्य मानस प्रवचन का आयोजन, 30 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम



तरुण आहुजा 
नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ जगत गुरु सेवा समिति द्वारा ब्रह्मलीन जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर पांच दिवसीय दिव्य मानस प्रवचन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमवार 30 मार्च 2026 से शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 तक राजवंश भवन, आर्य समाज मंदिर के निकट, डी ब्लॉक शास्त्री नगर में आयोजित होगा।

इस संबंध में समिति के अध्यक्ष डॉ. अतुल गौर एवं कथा के मुख्य संयोजक मनोज गर्ग ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पुनीत आयोजन पिछले सात वर्षों से निरंतर किया जा रहा है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या इसमें भाग लेती है।

इस वर्ष कार्यक्रम में परम पूज्य भानपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में पांच दिवसीय दिव्य मानस प्रवचन होगा। इसके साथ ही वेदपाठियों द्वारा श्रीरामचरितमानस का पाठ भी किया जाएगा, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिकता का संचार होगा।

कार्यक्रम का समापन शुक्रवार 3 अप्रैल को होगा, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मनोज सैन, संजय गोयल, नरेंद्र राष्ट्रवादी, मीडिया प्रमुख आलोक सिसोदिया, अमित गुप्ता, चिराग गुप्ता, राकेश गोयल, रोली गोयल, निर्मला देवी, नितिन गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here