अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। मंगलवार को थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल व मिशन शक्ति प्रभारी कुसुम पाल ने जागरूकता अभियान आयोजित कर छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर और आपातकालीन नंबर की जानकारी दी गई।
मंगलवार को बहसूमा थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल व मिशन शक्ति प्रभारी कुसुम पाल ने कॉलेज की छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया इस दौरान एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल ने व मिशन शक्ति प्रभारी कुसुम पाल ने पंपलेट वितरित कर आत्मरक्षा,महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन नंबर 112 तथा अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल व मिशन शक्ति प्रभारी कुसुम पाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु उन्हें जागरूक करना होता है।
वहीं उन्होंने बताया कि समाज में महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसमें स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों व, गांवों में जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। एंटी रोमियो टीम द्वारा कॉलेज परिसर व गांवों में मौजूद छात्राओं व महिलाओं को यह भी बताया गया है कि किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और डरें नहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और छेड़छाड़ की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु जागरूक करना था।इस अवसर पर एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल, मिशन शक्ति प्रभारी कुसुम पाल व कालेज स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment