Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 24, 2026

मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगला बट्टू, सूरजकुंड में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोग (टीबी) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु लघु नुक्कड़ नाटक एवं स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनसमुदाय को टीबी के लक्षणों, समय पर जांच, निःशुल्क उपचार सुविधाओं तथा नियमित दवा सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं कलंक को दूर करने का संदेश दिया गया एवं स्वास्थ्य वार्ता के माध्यम से समुदाय को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के लक्ष्य में सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. तनवीर बानो, डॉ. सीमा जैन, डॉ. नीलम एस. गौतम तथा डॉ. विजय कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान एवं सक्रिय सहभागिता रही। जागरूकता कार्यक्रम में सीनियर रेजिडेंट डॉ. कृति एवं डॉ. आशु तथा जूनियर रेजिडेंट डॉ गुलाम, डॉ. शोभित, डॉ. दिर्तेश एवं डॉ. राशिद का भी योगदान रहा।

एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ के प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विश्व क्षय रोग दिवस जैसे आयोजन जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि टीबी के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता, समय पर जांच, नियमित उपचार तथा सामुदायिक सहयोग अत्यंत आवश्यक हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here