Breaking

Your Ads Here

Monday, March 2, 2026

मेडिकल कॉलेज में किया गया सीएमई का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के डायमंड जुबली समारोह के अवसर पर सर्जरी विभाग ने S.A.A.F के तत्वावधान में “Hernia Advances and Updates” विषय पर एक दिवसीय सी.एम.ई. (CME) का सफल आयोजन किया।  कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही लाइव ऑपरेटिंग वर्कशॉप, जिसमें सर्जरी विभाग की टीम ने अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। इस कार्यशाला का आयोजन डॉ. संदीप मालयान (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी) द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान लैप्रोस्कोपिक हर्निया ऑपरेशन—TAPP, TEP, और IPOM प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक संपन्न की गईं, जिन्हें प्रो. डॉ. संजीव कुमार और प्रो. डॉ. सुनील कवल द्वारा किया गया, जबकि सहयोगी सर्जन डॉ. शुभम यादव, डॉ. अज़हरुद्दीन और डॉ. शोएब खान रहे। सी.एम.ई. में विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों — HIMS, शुभारती मेडिकल कॉलेज, जी.एस. मेडिकल कॉलेज, सरस्वती मेडिकल कॉलेज आदि से आए चिकित्सकों ने भाग लिया। 

मेरठ के वरिष्ठ सर्जनों में प्रमुख रूप से डॉ. हरिंदर संधू, डॉ. संजय पांडे, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. माधवी तोमर, डॉ. हेमंत नौटियाल, तथा डॉ. सुनील कवल उपस्थित रहे, जिन्होंने हर्निया सर्जरी में नवीन प्रगतियों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता एवं उप प्राचार्य डॉ. जी. टोंक ने सर्जरी विभाग की टीम को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजनों के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here