Breaking

Your Ads Here

Monday, March 2, 2026

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य से शिष्टाचार मुलाकात की


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काज़ी शादाब ने आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार के नई दिल्ली स्थित कार्यालय में आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल से शिष्टाचार मुलाकात कर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं l 

इस दौरान काजी शादाब ने आयोग के सदस्य को विगत दिनों मेरठ के किदवई नगर में हुए भीषण अग्निकांड के संबंध में अवगत कराया और अग्निकांड में मारे गए 5 बच्चों और एक महिला के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार से उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की l इस दौरान अज़हर भारती,वसीम अंसारी, हबीब अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे l

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here