नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारत के होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज 2026 का 13वां एडिशन 9 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। टीबीबीडी में भारत में सबसे बड़े फेस्टिव कलेक्शंस में से एक उपलब्ध होगा। इसमें रिकॉर्ड संख्या में सेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। ए.आई पॉवर्ड शॉपिंग अनुभव के साथ एकार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स सहित फ्लिपकार्ट का सबसे बड़ा सप्लाई चेन नेटवर्क ग्राहकों तक डिलीवरी पहुँचाएगा। मांग को पूरा करने के लिए फ्लिपकार्ट के पास देश में 8,200 से अधिक फुलफिलमेंट और डिलीवरी फैसिलिटीज हैं। प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए टीबीबीडी की अरली एक्सेस 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।
फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ, कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा,
‘‘भारत में तेरह साल पहले
डिजिटल कॉमर्स बिल्कुल नया था। आज यह एक बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर बन गया है। इस
परिवर्तन का स्पष्ट वार्षिक प्रमाण बिग बिलियन डेज देता है,
जिससे 500 मिलियन रजिस्टर्ड ग्राहक और 1.4 मिलियन सेलर जुड़े हैं। इसकी सप्लाई चेन इस साल पहली बार
लेह और कारगिल के समुदायों तक पहुँच गई है और केवल इस फेस्टिव सीजन में ही
फ्लिपकार्ट ने लगभग 75,000 लोगों को औपचारिक वर्कफोर्स में शामिल कराया है। हर साल के
एडिशन के साथ जो बदलाव हुआ है, वह अब इस कहानी का हिस्सा बन गया है। छोटे शहरों के क्राफ्ट
क्लस्टर्स से सेलर, टियर 3 और टियर 4 शहरों से पहली बार शॉपिंग कर रहे शॉपर अब वो प्रीमियम
प्रोडक्ट प्राप्त कर रहे हैं, जो उन्हें पहले नहीं मिल पाते थे। वहीं,
कर्मचारियों के लिए यह फेस्टिव सीजन एक बड़ी शुरुआत लेकर आया
है। टीबीबीडी केवल फ्लिपकार्ट की कहानी नहीं है। यह भारत की कहानी है। यह कहानी है
कि भारत ने क्या बनाया है, जिसका एक हिस्सा फ्लिपकार्ट भी है। इसका लगातार विकास हो
रहा है क्योंकि लोगों की इच्छाएं बढ़ रही हैं। हम उस भारत को सेवाएं दे रहे हैं।’’
भारत का सबसे बड़ा फेस्टिव कलेक्शन और सेलर्स की रिकॉर्ड प्रतिभागिता
टीबीबीडी 2026 में हर श्रेणी में ब्रांड्स 150 मिलियन प्रोडक्ट्स लेकर आ रहे हैं,
जिनमें रोजमर्रा की जरूरत के सामानों से लेकर फ्लैगशिप
इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रीमियम फैशन, ब्यूटी, बड़े अप्लायंस और फेस्टिव गिफ्टिंग तक अनेकों प्रोडक्ट्स
शामिल हैं। 13वें एडिशन में मोबाईल, बड़े अप्लायंसेज, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर श्रेणियों में अब तक के सबसे बड़े और
नए लॉन्च उपलब्ध होंगे। 1,200 से अधिक फैशन ट्रेंड इस साल की सबसे कम कीमतों में
मिलेंगे।
टीबीबीडी 2026 में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में सेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसमें पिछले साल
के मुकाबले ट्रांजैक्शन करने वाले 60 प्रतिशत ज्यादा सेलर्स और 2 गुना ज्यादा कस्टमर्स होंगे। फैशन के लिए हर कीमत वर्ग में
0 प्रतिशत कमीशन से आकर्षित होकर इस एडिशन से पहले
प्लेटफॉर्म से 75 प्रतिशत नए सेलर जुड़े। एमएसएमई, छोटे सेलर, कारीगर और बुनकरों के प्रोडक्ट्स की 2.5 करोड़ से अधिक यूनिट्स को एकार्ट फुलफिलमेंट सेंटर्स में
पहले से तैयार रखा गया है, ताकि त्योहारों पर उनकी डिलीवरी बहुत तेजी से की जा सके।
साथ ही,
स्थानीय व्यवसायों को भारत में 500 मिलियन रजिस्टर्ड ग्राहकों की सीधी पहुँच मिली है।
फ्लिपकार्ट मिनट्स टीबीबीडी के दौरान मिनटों में डिलीवरी करता है
फ्लिपकार्ट मिनट्स ने साल-दर-साल 4 गुना वृद्धि की है। आज यह 150 से अधिक शहरों और 9,000 से अधिक पिनकोड्स तक अपनी सेवाएं देता है। इसके पास लगभग 1,200 माईक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर हैं। इस फेस्टिव सीजन,
फ्लिपकार्ट मिनट्स 1,400 से अधिक श्रेणियों में 77,000 से अधिक प्रोडक्ट्स पेश कर रहा है,
जिनमें दैनिक जरूरतों के सामान से लेकर फार्म-फ्रेश
प्रोड्यूस, प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और लास्ट-मिनट गिफ्टिंग तक शामिल हैं। ये प्रोडक्ट्स
फ्लिपकार्ट ऐप या फ्लिपकार्ट मिनट्स के स्टैंडअलोन एंड्रॉयड ऐप से ऑर्डर किए जा
सकते हैं। पटना, जयपुर, गुवाहाटी, सिलिगुड़ी और सालेम जैसे टियर 2-प्लस शहर विकास के मुख्य केंद्र बन रहे हैं और मेट्रो शहरों
के बाहर इन शहरो में क्विक कॉमर्स बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
व्यापक स्तर पर सप्लाई चेन रेडीनेस
एकार्ट ने टीबीबीडी से पहले 14 मिलियन क्यूबिक फीट का वेयरहाउसिंग स्पेस बढ़ाया है। यह
इसकी स्टोरेज क्षमता में 50 प्रतिशत की वृद्धि के बराबर है। ऑटोमेशन ने पीक प्रोसेसिंग
क्षमता में 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि कर दी है। फ्लिपकार्ट ने 750 से अधिक नए पिनकोड्स तक सेवाएं पहुँचाने के लिए 900 से अधिक नए डिलीवरी हब शुरू किए हैं,
ताकि लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के समुदायों तक डिलीवरी पहुँच सके।
इससे भारत में और ज्यादा जगहों पर सेम-डे और नैक्स्ट-डे डिलीवरी संभव होगी।
फेस्टिव सीजन के लिए 2.5 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर
उत्पन्न हुए हैं। 75,000 से अधिक लोग पहली बार वर्कफोर्स में शामिल हो रहे हैं।
फ्लिपकार्ट के सप्लाई चेन वर्कफोर्स में महिलाओं की संख्या 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है। हर विशमास्टर को लाईफ
इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सीडेंट कवर और मेडिक्लेम बेनेफिट्स के साथ कवरेज दिया गया है।
विशमास्टर्स और उनके परिवारों को डॉक्टर ऑन कॉल की सुविधा हर वक्त उपलब्ध रहती है।

No comments:
Post a Comment