नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में आयोजित किए जा रहे त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के तीसरे व अंतिम दिवस का प्रारंभ प्राचार्य डॉ0 अंजू सिंह के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। झंडारोहण, प्रार्थना एवं झंडा गीत के उपरांत डी ओ सी स्काउट सोनू कुमार के निर्देशन में रेंजर्स ने सुंदर तंबुओं का निर्माण किया। रेंजर्स ने सुंदर रंगोली, पोस्टर एवम पारंपरिक खेलों का आयोजन किया। तंबू निर्माण प्रतियोगिता में टोली नंबर दो महादेवी वर्मा ने प्रथम व टोली नंबर एक सरोजिनी नायडू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में टोली नंबर चार अहिल्याबाई ने प्रथम एव टोली नंबर तीन किरन बेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में टोली नंबर एक सरोजनी नायडू ने प्रथम एव टोली नंबर सात झलकारी बाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही सभी टोलियों के द्वारा मनोरंजन हेतु पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉo अंजू सिंह ने तंबू, रंगोली एवम पारंपरिक खेलो के आयोजन का निरीक्षण किया एवं विजयी टोलियों को पुरस्कार प्रदान किये तथा समापन समारोह पर अपने उद्बोधन में रेंजर्स की विभिन्न प्रस्तुतियों की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
रेंजर्स के सिद्धांत वाक्य " कोशिश करो, तैयार रहो, सेवा करो" को आत्मसात करने हेतु प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रोo स्वर्ण लता कदम, प्रो ० गीता चौधरी, डाo आकांक्षा , श्रीमति निरुपमा , डाo लोकेश लोधी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राध्यापक प्रो० सुधा रानी सिंह, प्रो० मोनिका चौधरी, डॉ. नीता सक्सेना, डॉ. डेजी वर्मा, डॉ अमित कुमार , डॉ . राजकुमार एवं डॉ राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे ।
रेंजर्स प्रभारी डॉo अनुजा गर्ग, ने प्राचार्य एवम ए डी ओ सी स्काउट सोनू कुमार को पौधा भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित कियाI रेंजर्स समिति के सदस्य डॉo गीता चौधरी, डॉo सत्यपाल सिंह राणा, डॉo आवेश कुमार, डॉ आकांक्षा , डाo लोकेश लोधी एव निरुपमा ने शिविर संचालन में सहयोग प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment