नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में "यंग टैलेंट हंट" क्विज प्रतियोगिता इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी ऐंड साइंस तथा कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसमें महाविद्यालय के स्नातक तथा परास्नातक स्तर की छात्राएं सम्मिलित हुई।
प्रतियोगिता का यह सेमीफाइनल राउंड था। चयनित छात्राओं को गाजियाबाद की इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में आमंत्रित किया जाएगा जहां फाइनल राउंड के अंतर्गत विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 21000रु द्वितीय पुरस्कार 15000रु तृतीय पुरस्कार 10000रु के अंतर्गत उपर्युक्त धनराशि प्रदान की जाएगी। क्विज कंपटीशन,महाविद्यालय की भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें समन्वयक डॉ.शुभा मालवीय तथा अन्य प्रवक्ताओं का बहुमूल्य योगदान रहा।कार्यक्रम में डॉ. पूजा राय, डॉ. प्रतिमा चौरसिया , डॉ. कालिंदी सिंह वह अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं ।

No comments:
Post a Comment