Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 3, 2026

ज़रूरतमंदों और यतीम बच्चों के लिए इफ्तार किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन


इकराम चौधरी 
नित्य संदेश, किठौर। क्षेत्र के ग्राम राधना इनायतपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा गांव की यतीम एवं गरीब बच्चों को किट वितरण का कार्यक्रम हुआ। अवसर पर राधना गाँव में ज़रूरतमंदों और यतीम बच्चों के लिए इफ्तार किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले चरण (First Phase) में कुल 29 इफ्तार किट ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई गईं।

संस्था की टीम ने पूर्व में सर्वे कर ज़रूरतमंद परिवारों को चिन्हित (identify) किया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से (collective way) एवं डोर-टू-डोर पहुँचकर इफ्तार किट वितरित की गईं, ताकि सहायता सही हक़दार तक पारदर्शी तरीके से पहुँच सके। प्रत्येक इफ्तार किट में आटा, चावल, चीनी, बेसन, दालें, मसाले आदि आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी, जिससे रोज़ेदार परिवार आसानी और सुकून के साथ इफ्तार कर सकें।

इस अवसर पर OCF के सेक्रेटरी मोहम्मद मरग़ूब, जनरल सेक्रेटरी तनवीर चौधरी, साजिद अली, आमिर सुहैल चौधरी, राग़िब चौधरी, अहरार त्यागी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फुरकान राधना, डॉ. फरागत अली, समीर खान, जुनेद त्यागी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट बरकत’ के अंतर्गत यह पहल केवल राशन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और हमदर्दी का एक सशक्त पैग़ाम है। OCF भविष्य में भी चरणबद्ध रूप से ऐसे सामाजिक एवं राहत कार्य जारी रखेगा, ताकि समाज के ज़रूरतमंद तबके तक निरंतर राहत और सहारा पहुँचाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here