Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 19, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में ईद-उल-फितर उत्साह से मनाई गई, ‘ईदी’ देकर भाईचारे का दिया संदेश



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। खुशियों और भाईचारे का प्रतीक ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे देश-दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में भी ईद का पर्व बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर (डॉ.) सरताज अहमद ने विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर (डॉ.) शल्या राज को भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक ईदी भेंट कर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि सुभारती विश्वविद्यालय में सभी धर्मों और प्रांतों के त्योहार समान उत्साह और सम्मान के साथ मनाए जाते हैं, जो भारत की सांस्कृतिक एकता और विविधता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह परंपरा आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज, कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्णामूर्ति सहित सभी निदेशक, प्राचार्यगण एवं डीन ने समस्त सुभारती परिवार को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डॉ. सरताज अहमद ने इस अवसर पर राष्ट्र एवं समस्त मानवता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को सनातन हिंदू नववर्ष की भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here