नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहर विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर फूलबाग मंडल से मनोज गुप्ता एवं अग्रसेन मंडल से विकास मोहन गुप्ता उपस्थित रहे।
धर्मेंद्र भारद्वाज ने दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद, समन्वय और सक्रियता बनाए रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर सबसे चर्चा की
No comments:
Post a Comment