तरुण आहुजा
नित्य संदेश, मेरठ। Ved International School सिवाया में रविवार को आयोजित “Ved Next Gen Expo 2026” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस एक्सपो में विज्ञान, तकनीक और अकादमिक नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और रचनात्मक कौशल का विकास करना रहा। नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त Rajendra Singh ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन Ajit Kumar एवं चीफ लर्निंग आर्किटेक्ट Karuna Vihan सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों ने स्टॉल्स का अवलोकन कर विद्यार्थियों के नवाचार और प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एमएलसी Shrichandra Sharma भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को भविष्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री Somendra Tomar पहुंचे। उन्होंने एक-एक स्टॉल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास मेरठ के भविष्य को नई दिशा देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य Rajendra Gupta ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल को सुदृढ़ करते हैं।
चीफ लर्निंग आर्किटेक्ट करुणा विहान ने बताया कि विद्यालय का विज़न लगभग 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम को प्रैक्टिकल एवं एक्टिविटी आधारित पद्धति से संचालित करना है, ताकि शिक्षण में रुचि और आनंद बढ़ सके। इसी सोच के तहत आयोजित इस एक्सपो में 5000 से अधिक आगंतुकों की भागीदारी रही, जिसने विद्यालय के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान की।
एक्सपो में 42 से अधिक अकादमिक एवं इनोवेशन आधारित स्टॉल्स लगाए गए। विद्यार्थियों ने 5 से 6 फीट ऊंचे आकर्षक मॉडलों के माध्यम से विज्ञान, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, सोलर एनर्जी सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ड्रोन तकनीक और डिजिटल लर्निंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। AI एवं Robotics Zone, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता खंड तथा जर्मन और स्पेनिश भाषा कार्यक्रमों की जानकारी भी आकर्षण का केंद्र रही।
विद्यार्थियों की रचनात्मक कृतियों की लाइव ऑक्शन, एक्टिविटी जोन में फेस पेंटिंग, कैनवास आर्ट, पॉटरी, फ्लावर आर्ट और थ्रेड आर्ट जैसी गतिविधियां, तथा Stage Global द्वारा आयोजित इंडोर गेम्स ने वातावरण को और जीवंत बनाया। सामाजिक जागरूकता से जुड़े NGO अभियान एवं पंखशाला बर्ड बॉक्स वितरण जैसी पहलें भी सराहनीय रहीं। मेगा लकी ड्रॉ में 50 से अधिक पुरस्कार रखे गए, जिससे आगंतुकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, अतिथि एवं शहरवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सीखने, नवाचार और उत्साह का प्रेरणादायी वातावरण दिखाई दिया।
इस अवसर पर सलीम सर, निधि मनचंदा, शिखा बाली, पायल, अखिलेश मिश्रा, अनंत विहान, स्मृति मनचंदा, श्याम परमार, पारुल धामा, अर्जुन सिंह सहित विद्यालय परिवार ने सक्रिय भूमिका निभाई।
No comments:
Post a Comment