नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा ह्लनेचुरोपैथी और योग पर जागरूकता व्याख्यानह्व का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं प्राकृतिक जीवन शैली के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का संचालन शरद पवार द्वारा किया गया, जिन्होंने अतिथि का परिचय देते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अन्नु (विभाग झ्र नेचुरोपैथी एवं योग) रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में योग के विभिन्न आसनों, नेचुरोपैथी के सिद्धांतों, प्राकृतिक उपचार पद्धतियों एवं उनके दैनिक जीवन में उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. अन्नु ने बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, तनाव में कमी, प्रतिरक्षा शक्ति में वृद्धि तथा समग्र स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ लैफ्टिनेंट प्रोफेसर (डॉ.) संदीप कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने आधुनिक जीवन में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर लैफ्टिनेंट प्रोफेसर (डॉ.) संदीप कुमार एवं डॉ. प्रवीण कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन शैली एवं रोगों की रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री शुभम राठी (फैकल्टी सदस्य), श्री मोहम्मद सरताज (रिसर्च स्कॉलर) सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

No comments:
Post a Comment