मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंक सुधार हेतु करें आवश्यक कार्यवाही-जिलाधिकारी
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका तथा निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुये कार्यदायी संस्थाओ को कार्य में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये गये।
उन्होने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है उनको संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था हैण्डओवर किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने निर्माणाधीन परियोजनाओ में समयसीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि किसी भी परियोजना में मानक और गुणवत्ता के साथ कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पर्यवेक्षणीय/जांच समिति में सम्मिलित अधिकारियो द्वारा विभिन्न विभागो के अंतर्गत कार्य जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है उसमें जो भी कमियां परिलक्षित हुई है, संबंधित कार्यदायी संस्था ठीक करते हुये कार्य को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
सीएम डैशबोर्ड/विकास कार्यों की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन विभागो के कारण जनपद की रैंक खराब हुई है, वह अपने कार्यों की गहनता से समीक्षा करें। सीडीओ को निर्देशित किया गया कि संबंधित विभागो के लक्ष्यो के सापेक्ष प्रगति हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। संबंधित विभागीय अधिकारी अपने लक्ष्यो के अनुरूप प्रगति में सुधार करें अन्यथा जिन विभागो के कारण जनपद की रैंक खराब होगी उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया जायेगा। आईजीआरएस के संबंध में रैंक सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उन्होने पं0 दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाईट योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, पूर्वदशम छात्रवृत्ति, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्राप मोर क्राप-माइक्रोइरीगेशन, खराब ट्रांसफार्मरो की शिकायते, विद्युत बिल में सुधार हेतु आवेदन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, भवन निर्माण, सडक निर्माण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, सहकारी दुग्ध समितियां, दिव्यांग पेंशन, जल जीवन मिशन, हर घर जल, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग ग्राम पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2, आपरेशन कायाकल्प, निपुण परीक्षा आंकलन, पशु टीकाकरण, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, शादी अनुदान योजना, मत्स्य उत्पादन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सेतुओ का निर्माण, प्रोजेक्ट अलंकार, सडको का अनुरक्षण, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, ओडीओपी टूलकिट योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओ की समीक्षा कर योजनाओ की रैंकिंग में और सुधार करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल सक्सैना, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लो0नि0वि0 सतेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कार्यदायीं संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment