Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 17, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय के छात्र पचमढ़ी में लीडरशिप एडवेंचर कैंप हेतु रवाना


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के शिक्षा संकाय के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सहयोग से पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में लीडरशिप एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 


इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीमवर्क एवं साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें आउटडोर शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का एक दल उत्साहपूर्वक इस कैंप में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय परिसर से पचमढ़ी के लिए रवाना हुआ। यह दल माननीय कुलपति महोदय,  आदरणीय सीईओ मैम तथा शिक्षा संकाय के डीन महोदय के आशीर्वाद से प्रस्थान किया। कैंप के दौरान प्रतिभागी ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, प्रकृति अध्ययन, सर्वाइवल स्किल्स प्रशिक्षण एवं टीम-बिल्डिंग जैसी विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता तथा नेतृत्व कौशल का विकास होगा।


पचमढ़ी, जिसे ह्लसतपुड़ा की रानीह्व के नाम से जाना जाता है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ियों एवं घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का प्राकृतिक वातावरण साहसिक गतिविधियों एवं नेतृत्व प्रशिक्षण के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के साथ जुड़ने, पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने तथा आउटडोर शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कैंप के दौरान विभाग के शिक्षक विद्यार्थियों के साथ रहकर उनका मार्गदर्शन करेंगे तथा सभी गतिविधियों में सुरक्षा एवं अनुशासन सुनिश्चित करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग की भावना एवं जिम्मेदारी का विकास करना है। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके।


--

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here