मुकुल कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। मोहद्दीनपुर स्थित गन्ना विकास समिति भवन में नवनिर्माण का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काफी सालों से यह बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी जिसके कारण लगातार लेंटर गिरने का खतरा बना हुआ था जिसके बाद गन्ना विकास भवन के चेयरमैन दीपक राणा जी ने इस बिल्डिंग के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार से भवन के निर्माण हेतु गुहार लगाई और आज इस भव्य नवनिर्माण का आयोजन गन्ना विकास भवन में किया गया
इस कार्यक्रम में आसपास के सभी ग्राम वासियों हजारों की संख्या में मौजूद रहे ओर कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लक्ष्मीकांत राणा जी वह उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर जी मौजूद रहे और भूमि पूजन कर नवनिर्माण का फीता काटकर निर्माण का शुभारंभ किया और इस दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीकांत राणा द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को लेकर काफी मशक्कत कर रही है ओर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के चलते किसानों को किसी प्रकार की समस्या से नहीं झुनझुना पड़ेगा और बताया कि पहले उत्तर प्रदेश सरकार पर लगभग 300 करोड़ का किसानों का गन्ने का बिल बकाया था और अब उत्तर प्रदेश सरकार पर केवल 20 करोड़ का मंत्र किसानों का बिल रह गया है जोकि जल्द की समाप्त हो जाएगा और भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की प्रेरणा दी और आने वाले समय में विकास के मुद्दों को लेकर आश्वासन दिलाया कि आने वाले समय में किसी प्रकार की समस्या उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को नहीं पहुंचाई जाएगी।
No comments:
Post a Comment