Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 24, 2026

मणिपाल हॉस्पिटल द्वारका ने 14 साल की लड़की की जान बचाई



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मणिपाल हॉस्पिटलद्वारका के डॉक्टरों ने एक 14 साल की लड़की के गैस्ट्रोएसोफेजियल कैंसर का सफल इलाज किया है। इस लड़की को गैस्ट्रोएसोफेजियल (जी.ई) जंक्शनजहाँ फूड पाईप पेट से मिलता हैवहाँ पर सिग्नेट रिंग कार्सिनोमा था। इस तरह का कैंसर अब तक बहुत ही कम लोगों में पाया गया है। इसकी वजह से यह लड़की कुछ भी निगल नहीं पा रही थीजिससे उसके दैनिक जीवन और न्यूट्रिशन पर प्रभाव पड़ रहा था। हॉस्पिटल में आने के बाद उसकी पूरी जाँच की गई। बायोप्सी में पता चला कि उसे यह असामान्य कैंसर है। 

इस लड़की की सर्जरी से पहले उसे पाँच बार कीमोथेरेपी दी गई। फिर डॉ. सुरेंद्र कुमार डबासचेयरमैन - मणिपाल कंप्रेहेंसिव कैंसर सेंटर एवं ऑन्को रोबोटिक्स सर्जरीमणिपाल हॉस्पिटल्स ने अपनी ऑन्कोलॉजी टीम के साथ रोबोटिक सर्जरी की मदद से पेट का प्रभावित हिस्सा और उसके पास स्थित लिम्फ नोड्स को निकाल दिया। इस एडवांस्ड प्रक्रिया ने टीम को केवल ट्यूमर को काटकर निकालने में मदद कीतथा आसपास स्थित अन्य महत्वपूर्ण अंग बिल्कुल सुरक्षित रहे।

डॉ. सुरेंद्र कुमार डबास ने कहा गैस्ट्रोएसोफेजियल जंक्शन के कैंसर पीडियाट्रिक कैंसर के मरीजों में बहुत विरले देखने को मिलते हैं। इसलिए इनका डायग्नोसिस भी कठिन होता है। अगर इनका समय पर इलाज न किया जाएतो वो तेजी से आसपास के अंगों में फैल सकते हैंजिससे इलाज और ज्यादा मुश्किल होता चला जाता है। इस लड़की को सर्जरी से दी गई कीमोथेरेपी के बहुत अच्छे नतीजे मिलेजिससे हम एडवांस्ड सर्जिकल ट्रीटमेंट के लिए आगे बढ़ सके। रोबोटिक सर्जरी बहुत सटीक होती हैइसमें बेहतर विज़्युअलाईज़ेशन के साथ ज्यादा अनुकूल नतीजे मिलते हैं। खासकर इस तरह के नाजुक मामलों के लिए यह बहुत प्रभावशाली है। पूरे इलाज के दौरान मरीज ने असाधारण साहस का प्रदर्शन कियाजिससे रिकवरी में मदद मिली और उनकी खाने-पीने की क्षमता वापस आ सकी। मेडिकल सुपरविज़न में मरीज ने तेजी से स्वास्थ्य प्राप्त किया।’’

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ के मुताबिक दुनिया में पाए जाने वाले कैंसर के मामलों में पेट और एसोफेजियल कैंसर का एक बड़ा हिस्सा है। लेकिन पीडियाट्रिक मरीजों में इस तरह के कैंसर बहुत ही कम पाए जाते हैं। युवाओं में ऐसे कैंसर अक्सर जीवनशैली या पर्यावरण के किन्हीं भी स्पष्ट कारणों के बिना ही होते हैं। इस मामले ने बहुत कम पाए जाने वाले और बहुत गंभीर कैंसर के इलाज में मेडिकल हॉस्पिटल की विशेषज्ञता को प्रमाणित कर दिया है। हॉस्पिटल के मुताबिक तुरंत डायग्नोसिसमल्टीडिसिप्लिनरी सहयोग और आधुनिक रोबोटिक सर्जिकल तकनीकों द्वारा चुनौतीपूर्ण पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी के मामलों में भी बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here